थाना कोहेफिजा पुलिस ने देर रात रेस्टोरेंट व हुक्का बार पर दी दबिश


भोपाल (सुयश भट्ट). दिनांक 01 जून 2020 को पुलिस उप महानिरीक्षक भोपाल शहर श्री इरशाद वली द्वारा कोरोना संक्रमण के संबध मे लाँकडाऊन का उलंघन करने वाले व्यक्तियो के विरूद्ध कार्यवाही हेतू आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये है।  उक्त निर्देशो के पालन मे पुलिस अधीक्षक महोदय उत्तर क्षेत्र श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (जोन-03) श्री मनू व्यास के मार्गदर्शन मे नगर पुलिस अधीक्षक शाह0बाद संभाग श्री नागेन्द्र पटेरिया के निर्देशन मे दिनांक 31.05.2020 की रात मुखबिर सूचना पर थाना प्रभारी कोहेफिजा सुधीर अरजरिया के नेतृत्व मे पुलिस टीम द्वारा हलालपुरा बस स्टैंड के सामने  TRTULE ISLAND रेस्टोरेंट व हुक्का बार पर दबिश दी जाने पर रेस्टोरेंट मे रेस्टोरेंट संचालक जैकी राजदेव उर्फ जे.के. एवं संजय रामचंदानी सहित 16 युवक फिल्मी गीतो पर नाँनवेज की पार्टी करते हुये मिले। पुछताछ मे पार्टी करने वाले युवको संबध रईस घरानो से होना पाया गया। कोरोना संक्रमण लाँकडाऊन नियमो का उल्लंघन कर इस तरह पार्टी करते हुये मिलने पर रेस्टोरेंट संचालक सहित सभी 16 युवको को हिरासत मे लेकर थाना लाया जाकर आरोपियो के विरूद्ध कोरोना संक्रमण लाँकडाऊन उल्लंघन संबधी अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस कार्य़वाही से बचने हेतू आरोपियो द्वारा अपने रसूख का इस्तेमाल किया गया किंतू आरोपी अपने मंसूबे मे कामयाब नही हो सके।                                                                                         
  उक्त रईसजादो के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने मे थाना प्रभारी सुधीर अरजरिया, सउनि मनोज यादव, प्रआर0 जगदीश परमार,  आर0 श्रीकृष्णा कटारिया, आर0 संतोष, आर0 विनेश तिवारी, आर0 देवसिंह, आर. अनुराग पटेल, आर0 कमलेश वर्मा की सराहनीय भुमिका रही है। 


और नया पुराने