CM Yogi Adityanath Order News: UP सरकार का नेमप्लेट आदेश चर्चा में, पुलिस की अजीब दलील, गीतकार Javed Akhtar बोले-नाजी जर्मनी?| लड़ाई जारी है| Ladai Jari Hai|

Owaisi and Javed Akhtar Respond Yogi Adityanath Order: (लखनऊ). 22 जुलाई से शुरू हो रहे सावन महीने को लेकर अब उत्तर प्रदेश पुलिस के एक आदेश के बाद से देश में बहस गर्मा गई है। 

दरअसल, सावन महीने के साथ कांवड़ यात्रा शुरू हो जाएगी। इसके बाद कांवड़ यात्री हरिद्वार के लिए निकल जाएंगे। इसी को लेकर योगी सरकार ने एक आदेश जारी किया है। 

इस आदेश में लिखा है, कि सभी ठेले वाले ठेले पर अपना नाम लिखें। जिससे कांवड़ यात्री जान सकें कि वो किससे अपना समान खरीद रहे हैं।

CM कार्यालय से जारी आदेश?: CM कार्यालय से जो आदेश जारी हुआ है, उसमें साफ लिखा है कि पूरे UP में खाने पीने की दुकानों पर नेमप्लेट लगानी होगी। 

आदेश में लिखा है कि यह फैसला शुचिता बनाए रखने के लिए लिया गया है। हलाल के लाइसेंस वाले विक्रेताओं पर भी कर्रवाई होगी।

पुलिस की अजीबों गरीब - दलील : इस आदेश के बाद पुलिस की तरफ़ से भी अजीबों गरीब दलील दी गई। पुलिस का कहना है कि, श्रावण के पवित्र महीने में कई यात्री अपने खानपान से परहेज करते हैं। पूर्व में कई बार गलत नाम बदलने की वजह से भ्रम की स्थिति भी बनी है। पुलिस का कहना है कि इसके जरिए कानून व्यवस्था बनाए रखना है। धार्मिक भावनाएं आहत न हो इसलिए आदेश जारी किया गया है। image  

सियासी विरोध शुरु: हैदराबाद से AIMIM के सांसद ओवैसी ने इस फैसले को भेदभाव पूर्ण बताया है। 

इधर मायावती ने पुलिस के इस आदेश को माहौल बिगाड़ने वाला करार दिया है। 

इसके अलावा गीतकार और लेखक ने भी इस आदेश की तुलना नाजी जर्मनी (हिटलर के समय) के आदेश से की है। उन्होंने कहा कि नाजी जर्मनी में भी केवल विशेष दुकानों और मकानों पर निशान बनाते थे। 

************लड़ाई जारी है***********
image www.ladaijarihai.page..आप हमें ईमेल ladaijarihai1999@gmail.com भी कर सकते हैं... साथ ही विज्ञापन देने, यह विज्ञापन से जुड़ी खबरें और कंटेंट ब्रांडिंग के लिए नीचे दिए फॉर्म को भरकर हमसे संपर्क कर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं
© Ladai Jari Hai Media Organisation 
और नया पुराने